BC Sakhis

बीसी सखियों ने किया 40 हजार करोड़ का लेन-देन

53 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ‘एक ग्राम पंचायत–एक बीसी सखी’ योजना ने सफलता की नई कहानी लिखी है। बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सखी (BC Sakhis) के रूप में काम कर रही ग्रामीण महिलाओं ने अब तक करीब 40,000 करोड़ का बैंकिंग लेन-देन किया है, जिसके जरिए 106 करोड़ से ज्यादा का लाभांश भी मिला है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 40 हजार बीसी सखियां तैनात की जा चुकी हैं, जिनके जरिए बैंक अब लोगों के घर तक पहुंचा है। ग्रामीणों को भी रोजमर्रा के बैंक संबंधित कामों में काफी सहूलियत मिल रही है। योजना से राज्य की हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं और परिवार की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं।

गांव में ही मिल रही बैंक की सुविधाएं

बीसी सखियां (BC Sakhis) गांवों में लोगों की पैसे जमा करने और निकालने समेत खाते से लेन-देन, लोन के लिए आवेदन, मनी ट्रांसफर, आरडी व एफडी खुलवाने तक में मदद करती हैं। इससे ग्रामीणों को बैंक शाखा तक जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। इस योजना की शुरुआत मई 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इसका मकसद था कि गांवों के लोगों को बैंक की सुविधाएं उनके घर के पास मिल जाएं और स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिलें। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद से ग्रामीणों को शहरों के चक्कर काटने से राहत मिली है।

सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तार

राज्य की 57,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों (BC Sakhis) की तैनाती का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अभी तक 50,225 बीसी सखियों को प्रशिक्षण देकर प्रमाणित किया जा चुका है। इनमें से लगभग 40,000 बीसी सखियां वर्तमान में गांवों में काम कर रही हैं।

आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बीसी सखियां (BC Sakhis) 

बीसी सखी योजना (BC Sakhis Yojana) ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। आज ये महिलाएं गांव में बैंकिंग की पहचान बन चुकी हैं और लोगों का भरोसा भी जीत रही हैं। योगी सरकार की यह योजना गांवों में बैंकिंग पहुंचाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बन रही है। इस योजना के तहत 106 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभांश भी अर्जित किया जा चुका है।

Related Post

सीएम योगी

CAA पर बोले सीएम योगी- सुनियोजित साजिश के तहत भ्रम फैला रही कांग्रेस

Posted by - January 14, 2020 0
गया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस एवं राजद समेत तमाम विपक्षी पार्टी पर…
India Smart Cities Award Contest-2022

India Smart Cities Award Contest-2022: लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी को विभिन्न श्रेणियों में मिले 10 अवार्ड

Posted by - August 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के कुशल नेतृत्व व…
akhilesh-yadav

CM योगी से अखिलेश का सवाल, टीका लगाने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों को कैसे हुआ कोरोना

Posted by - April 10, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम…

बीजेपी ने गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेला-मायावती

Posted by - January 26, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर भारतीय गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेलने का आरोप लगाया उन्होंने…

जनसंख्या नियंत्रण कानून: राज्य विधि आयोग ने कानून का मसौदा राज्य सरकार को सौंपा

Posted by - August 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश के राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा सोमवार को राज्य सरकार को सौंप दिया है।…