CM Dhami

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

4 0

टनकपुर । टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भी स्वर मिलाया।

ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गूंजती खड़ी होली ने कुमाऊँ की जीवंत लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक है। खिचड़ी भोज जैसी परंपराएँ समाज को एक सूत्र में बांधती हैं, वहीं खड़ी होली जैसी लोक विधाएँ हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएँ सामाजिक एकता को सुदृढ़ करती हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराती हैं।

Related Post

अमर सिंह

जिंदगी और मौत से लड़ रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार से मांगी माफी

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार और अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है। उनका कहना है कि…
Shubendu Adhikari

शुभेंदु का बड़ा आरोप- ममता ने छिपाई जानकारी, रद्द हो नामांकन

Posted by - March 15, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata  Banerjee) के खिलाफ…
CM Dhami

केंद्र ने जारी की उत्तराखंड को 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि, धामी ने जताया आभार

Posted by - December 23, 2023 0
देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन एवं नववर्ष के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण राशि (Tax Devolution) की अतिरिक्त…

उत्तराखंड: टिहरी पहुंचे सीएम योगी , पुराने दिनों को याद कर हुए खुश

Posted by - November 3, 2019 0
टिहरी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित रैबार सम्मेलन में पहुंचे जहां उन्होंने अपने पुराने…