cm yogi

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’… बच्चों के बीच उमड़ा ‘बाबा’ का बालप्रेम

81 0

पंचूर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों को दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का बालप्रेम उमड़ आया। उन्होंने गांव के बच्चों पर अपना स्नेह बरसाया, उनसे बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अपने परिजनों से भी मिले, सभी का कुशलक्षेम जाना। सीएम योगी की विनम्रता, सरलता व सहजता देखकर स्थानीय लोग भी भाव-विभोर हो गए। इसके बाद अपने गांव में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों व परिचितों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दुलार किया। 

भ्रमण के दौरान मार्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को एक बच्चे ने फूल भेंट किया तो उन्होंने मासूम को खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान वहां खड़े अपने दादा को दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में बच्चे से कहा, ‘हम भी तेरे दादा लगते हैं।’ गांव में भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने भगवान बिरसा मुंडा व झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Posted by - November 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनजातीय समुदाय को एकजुट करने वाले धरती आबा भगवान…
Shri Anna Mahotsav

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों के कार्यों से भी सीखेंगे बच्चे

Posted by - October 23, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार श्री अन्न (मिलेट्स) पर काम करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत…
CM Yogi

ठंड में निराश्रितों का हाल जानने सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री, रैन बसेरों में पूछा लोगों का हाल

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए…
CM Yogi

सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग दंगा पॉलिसी चलाते थे, हम विकास की पॉलिसी चलाते हैंः सीएम योगी

Posted by - April 18, 2024 0
बुलंदशहर : आस्था, सुरक्षा व समृद्धि के लिए भाजपा आवश्यक है। सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग कर्फ्यू वाले हैं। इनके राज…