Siddharthnagar Festival

विरासत से विकास तक: सिद्धार्थनगर की बदली पहचान का उत्सव

79 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का सिद्धार्थनगर ( Siddharthnagar) जनपद, जो कभी नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की सूची में अपनी पिछड़ी स्थिति के लिए जाना जाता था, आज विकास, विश्वास और संभावनाओं का प्रतीक बनकर उभर रहा है। 

तथागत गौतम बुद्ध की पावन भूमि, कपिलवस्तु की ऐतिहासिक विरासत और शाक्य परंपरा से जुड़े इस जिले ने बीते वर्षों में एक उल्लेखनीय परिवर्तन यात्रा तय की है। इस परिवर्तन की सजीव अभिव्यक्ति है पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव ( Siddharthnagar Mahotsav) , जो जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

वर्ष 2018 में नीति आयोग के सर्वे में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में सिद्धार्थनगर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक पाई गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपनाई गई सुनियोजित विकास नीति, विभागीय समन्वय और परिणाम आधारित कार्यशैली ने जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दीं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सितंबर 2023 में सामने आया, जब नीति आयोग की 112 आकांक्षी जिलों की ओवरऑल रैंकिंग में सिद्धार्थनगर ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी विकास यात्रा को सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ता है सिद्धार्थनगर महोत्सव ( Siddharthnagar Mahotsav) । यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जिले की नई पहचान का उत्सव है। लोक कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पादों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से यह महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री का सीधा लाभ मिल रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, महिला छात्रावास, ऑडिटोरियम और कपिलवस्तु में विपश्यना केंद्र जैसी परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सिद्धार्थनगर ( Siddharthnagar) अब आकांक्षा नहीं, उपलब्धि का जिला बन चुका है। विरासत और विकास के इस संतुलित संगम के साथ सिद्धार्थनगर आज नए उत्तर प्रदेश की नई कहानी लिख रहा है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Posted by - January 18, 2023 0
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को सूचना प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर…
molestation with dancer in gorakhpur

गोरखपुर: डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Posted by - March 4, 2021 0
गोरखपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक नाबालिग डांसर (molestation with dancer in gorakhpur)  को…
ITTF

यूपी की नई आर्थिक सोच को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बना IITF-2025

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 (IITF-2025) के माध्यम से उत्तर प्रदेश अपनी आर्थिक क्षमता व अवसरों की नई उड़ान को…
G Ram G

रोजगार के लिए सीएम योगी का विजन: जी राम जी के फायदे बताने के लिए गांव-गांव लगेगी चौपाल

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर योगी सरकार की सोच जमीन पर उतरती दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी…