Record of public service camps under the leadership of CM Dhami

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी अभियानों को मिल रही नई गति

109 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 7 जनसेवा कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 11,738 नागरिकों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार द्वारा अब तक आयोजित किए गए इन कैंपों की अद्यावधि कुल संख्या 459 हो चुकी है, जिनमें कुल 3,68,730 नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। यह आंकड़े मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसके तहत सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचकर समस्याओं के समाधान और योजनाओं के लाभ प्रदान कर रही है।

इन जनसेवा कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का स्पष्ट संदेश है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।

प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि “सरकार जनता के द्वार” की अवधारणा को भी साकार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर जनहित और सुशासन की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

तहव्वुर राणा को लेकर CM साय ने कहा, ये बड़ी जीत है, ये खुशी का दिन है

Posted by - April 10, 2025 0
रायपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री…
CM Dhami

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का साहस भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार करेगा: सीएम धामी

Posted by - December 25, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली (Veer Chandra Singh Garhwali) को नमन करते हुए कहा कि वे…

PM- UP ने पूरे समार्थ्य से कोरोना का मुकाबला किया, ओवैसी- जनता के जख्मों पर छिड़क दिया नमक

Posted by - July 16, 2021 0
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को यूपी के मुरादाबाद में एक रोड शो करने पहुंचे थे, आज उन्होंने एक वीडियो…
Dgharmendra Pradahan in ravidas Temple

संत रविदास मंदिर में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टेका मत्था, छका लंगर

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में संत शिरोमणि रविदास जी की 644वीं जयंती के अवसर पर लंका के…

गुजरात दौरे पर अमित शाह, लोगों को घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखने का आदेश

Posted by - July 11, 2021 0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुुजरात के अहमदाबाद में कम्युनिटी हॉल व का उद्धाटन करने पहुंचे जहां पुलिस…