Keshav Maurya

प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा: केशव मौर्य

37 0

लखनऊ : आज उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर अटल बिहारी बाजपेई प्रेरणा स्थल पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। उत्तर प्रदेश के प्रति अमित शाह की भावना अत्यंत प्रेरणादायी है। वास्तव में, उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से, बल्कि अपनी सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक विरासत और आर्थिक क्षमता के कारण भी भारत का हृदय स्थल है। वर्ष 2047, यानी भारत की आजादी के अमृत काल की पूर्णता पर, उत्तर प्रदेश को एक ‘पूर्ण विकसित प्रदेश’ बनाने का संकल्प एक स्वर्णिम भविष्य की नींव है। आज उत्तर प्रदेश का जन्मदिन है इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि उत्तर प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।।

मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि आज गृह मंत्री द्वारा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) का शुभारंभ किया इसका उद्देश्य है: 1- यूपी के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ‘One District One Cuisine’ योजना की शुरुआत से प्रदेशोवासियों को सीधे लाभ प्राप्त होगा। 2- सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना: इस राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने हेतु इस नई योजना का शुभारंभ किया गया। 3- सम्मान समारोह: गृह मंत्री जी ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ प्रदान किया और CM YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल किया गया।

अंत में उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आतंकवाद, माफियावाद और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से जनता में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर गृह मंत्री, भारत सरकार, योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, पंकज चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश/ केंद्रीय मंत्री भारत, सरकार, जयवीर सिंह, राकेश सचान, श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महापौर लखनऊ, संजय सेठ, सासंद राज्यसभा, बृजलाल , सासंद राज्यसभा, डॉ० महेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद, मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद, रामचन्द्र प्रधान, सदस्य विधान परिषद, डॉ० लाल जी प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद, डॉ० नीरज बोरा, विधायक, लखनऊ उत्तर, श्रीमती जयदेवी, विधायक, मलिहाबाद, डॉ० राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर, अमरेश कुमार, विधायक, मोहनलालगंज, ओ०पी० वास्तव, विधायक, लखनऊ पूर्व, योगेश शुक्ल, विधायक, बक्शी का तालाब, शशि प्रकाश गोयल, मुख्य सचिव, उ० प्र०, राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ० प्र० एवं अन्य अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ।

Related Post

Protocol

ई-कैबिनेट से जुड़ सकेंगे आम नागरिक, प्रोटोकॉल पोर्टल को जल्द होगा शुरू

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: उतर प्रदेश में ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत सेवाएं दिए जाने में शीघ्र ही विस्तार किया जा…
Sanjay Mishra

इतना बड़ा मेला बसाना आसान नहीं, ये काम सिर्फ योगी सरकार ही कर सकती हैः संजय मिश्रा

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भ नगर । प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्र (Sanjay Mishra) सोमवार को संगम की सैर पर थे। उन्होंने महाकुम्भ (Maha…
shivling

ज्ञानवापी परिसर में मिला शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, विहिप का दावा

Posted by - May 21, 2022 0
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रमुख आलोक कुमार ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) मामले में सुप्रीम…
Nawazuddin Siddiqui

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाकात

Posted by - June 19, 2024 0
लखनऊ। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी (Nawazuddin Siddiqui) ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar)…