CM Dhami congratulated Nitin Naveen

सीएम धामी ने नितिन नवीन को दी बधाई, भाजपा के भविष्य को लेकर जताया भरोसा

73 0

नई दिल्ली | नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

सीएम धामी (CM Dhami) ने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। संगठन की मजबूती और अनुशासन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भाजपा जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकास के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। यह मुलाकात पार्टी के मजबूत नेतृत्व और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Related Post

144 ट्रेनी पुलिस अधिकारियों से पीएम ने की बात, बोले- आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है

Posted by - July 31, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

‘पिंजरे’ में बंद तोते सीबीआई को रिहा करें- एक पुराने मामले में सुनवाई के दौरान मद्रास HC की बड़ी टिप्पणी

Posted by - August 18, 2021 0
वर्ष 2013 में कोलफील्ड आवंटन मामलों की सुनवाई के दौरान मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को लेकर बड़ी टिप्पणी…
Rising Rajasthan Global Investment Summit

Rising Rajasthan: जयपुर में कल 32 देशों के उद्योगपतियों का सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन

Posted by - December 8, 2024 0
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 (Rising Rajasthan) का आरंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा 09…