holika dahan

क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जानिए- बन रहे कौन-कौन से शुभ योग…..

932 0
लखनऊ । पूरे देश में सोमवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan Shubh Muhurat) होता है। बता दें, आज रविवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज देश भर में होलिका दहन किया जाएगा। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी बुराईयों को जला दिया जाता है। होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक भी समाप्त हो जाता है। इस दिन लोग सुख समृद्धि और पारिवारिक उन्नति की प्रार्थना करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अपने भाई हिरण्यकश्यप की बातों में होलिका ने प्रहलाद को चिता में जलाने की कोशिश की थी।

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन शुभ बेला में होलिका दहन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा यानी 28 मार्च को है। रविवार को होलिका दहन (Holika Dahan Shubh Muhurat) के दिन सुबह 3 बजकर 27 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग रही है, जो रात्रि 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इस दौरान होलिका दहन का मुर्हूत शाम 6:21 बजे से रात्रि 8:41 बजे तक है।

holika dahan

शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन

28 मार्च रविवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जायेगा।  29 मार्च सोमवार को रंग की होली खेली जाएगी। वैसे तो होली का त्योहार अगले आठ दिन, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक माना जाता है, लेकिन अगले दो दिनों तक राजधानी में होली की धूम रहेगी।

होलिका दहन का मुहूर्त

अलीगंज स्थित स्वस्तिक ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है लेकिन, भद्रा में होलिका दहन नहीं करना चाहिए। पूर्णिमा तिथि 28 मार्च को प्रातः 3:27 से प्रारम्भ होकर 28 मार्च को रात्रि 12:17 बजे तक रहेगी। इस दौरान भद्रा मुख की अवधि 28 मार्च की दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी। होलिका दहन का मुर्हूत शाम 6:21 बजे से रात्रि 8:41 बजे तक करना सर्वोत्तम माना जा रहा है।

होली पर बन रहे कई शुभ योग

ज्योतिषाचार्य नागपाल ने बताया कि इस साल होली पर कई विशेष योग बन रहे हैं, जिससे होली के त्योहार का महत्व और बढ़ गया है। 28 मार्च को होलिका दहन मुहूर्त(Holika Dahan Shubh Muhurat) में चन्द्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में होंगे और वृद्धि योग होगा। 29 मार्च रंगवाली होली के दिन ध्रुव योग का योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा दो सबसे बड़े ग्रह, शनि और गुरु, मकर राशि में होंगे। शुक्र और सूर्य ये दोनों ही मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे।  होली सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी और इसके साथ ही होली पर अमृतसिद्धि योग भी रहेगा।

होली की पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दैत्यराज हिरण्यकश्यप की बहन होलिका (जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था) भक्त प्रह्वाद को लेकर अग्नि में बैठ गईं थी लेकिन, प्रह्वाद को कुछ भी नहीं हुआ और स्वंय होलिका ही उस अग्नि में भस्म हो गईं। होलिका दहन के अगले दिन रंग खेले जाते हैं जिसे रंगवाली होली या धुरड्डी के नाम से भी जाना जाता है।

Related Post

राममंदिर केस मैंने जिताया और जिताने के बाद मोदी ने सारा अपने हाथ में ले लिया- सुब्रमण्यम स्वामी

Posted by - July 13, 2021 0
राममंदिर मामले पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि ये केस उन्होंने जिताया है। ईटीवी भारत से बातचीत…
CM Dhami

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

Posted by - January 29, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा अतिक्रमण (Encroachment) पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा लेटर, टीकाकरण नीति को बताया खोखला

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने केंद्र के टीकाकरण अभियान पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी को…
Fake documents used in the registration of Ansari's ambulance

अंसारी की एंबुलेंस के पंजीकरण में फर्जी कागजात इस्तेमाल

Posted by - April 5, 2021 0
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की गई एंबुलेंस के…