CM Dhami

जन-जन की सरकार का दमदार प्रहार- धामी मॉडल ने शासन को जनता के द्वार पहुँचाया

73 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन का सशक्त उदाहरण बन चुका है। सरकार अब केवल सचिवालय तक सीमित नहीं, बल्कि हर गांव, हर द्वार और हर जरूरतमंद तक स्वयं पहुँच रही है।

आज 27 दिसंबर 2025 तक प्रदेश के 13 जनपदों में 135 शिविरों का आयोजन कर 74,087 से अधिक नागरिकों के आवेदन मौके पर ही प्राप्त किए गए, जिनमें से 8,408 आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया गया। इन शिविरों के माध्यम से 13,934 प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 47,878 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री धामी (CM Dhami) के निर्देश पर अधिकारी अब जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगवा रहे, बल्कि समस्या तक स्वयं पहुँच रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि “मेरे लिए शासन का अर्थ केवल आदेश देना नहीं, बल्कि जनता की समस्या को समझकर उसका त्वरित समाधान करना है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक शासन से वंचित न रहे। अधिकारी अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देने चाहिए।
उत्तराखण्ड में शासन अब सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम है।”

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के सख्त निर्देश हैं कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से पहुँचाया जाए | बुजुर्ग, दिव्यांग एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए घर-घर समाधान सुनिश्चित हो| शिविरों में प्राप्त हर आवेदन का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए | लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए |

धामी मॉडल आज उत्तराखण्ड में सुशासन की पहचान बन चुका है, जहाँ सरकार जनता के दरवाजे पर है — न सुनवाई का इंतज़ार, न सिफारिश की जरूरत है |

Related Post

MoU signed for production of compressed bio gas

सीएम साय की अध्यक्षता में कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर

Posted by - March 13, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज (बुधवार) सवेरे यहां उनके…
Governor-CM Dhami

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में शौर्य, संस्कृति और सम्मान का भव्य प्रदर्शन

Posted by - January 26, 2026 0
देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Lieutenant General Gurmit Singh) ने सोमवार…
रघुवर दास

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बोले- मेरे पास सिर्फ एक मकान, मैं हूं भूमिहीन

Posted by - November 22, 2019 0
रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में…
जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

Posted by - November 12, 2019 0
बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत…
DM Savin Bansal reached the disaster affected areas

आपदा पीडितों से मिले डीएम, हर संभव मदद का दिया भरोसा, प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन हरदम खड़ा

Posted by - September 16, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकार सविन बंसल (Savin Bansal) ने देहरादून शहर के मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडा, कार्लीगाड आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में…