CM Dhami

मुख्यमंत्री ने वीर बाल दिवस के मौके पर नैनीताल गुरुद्वारा में टेका मत्था

43 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका तथा वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादों — बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह — की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने हेतु ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति प्रदान करता है।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह के अलावा जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Post

CM Bhajan Lal

उदयपुर में आयोजित होगा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह, सफल आयोजन के लिए सीएम ने दिए निर्देश

Posted by - January 7, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक…
CM Yogi

उप्र में माफिया का हो चुका है राम नाम सत्य, दूसरे राज्यों में तलाश रहे हैं ठिकाना: योगी

Posted by - November 2, 2022 0
हमीरपुर/मंडी/सोलन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुद्धवार को हिमाचल प्रदेश में धुआंधार चुनावी प्रचार अभियान किया।…
cm dhami

गंगा सहित अन्य नदियों किनारे अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाएं: मुख्यमंत्री पुष्कर

Posted by - June 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने कहा कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाया जाय।…
CM Yogi in Tripura

अगले वर्ष रामलला के दर्शन करने आइए, उप्र आपके स्वागत को तैयार रहेगा : योगी

Posted by - February 8, 2023 0
फटीकराय/सूर्यमणि नगर/मजलिशपुर। त्रिपुरा में दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को तीन जनसभाओं में…