CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया नाबार्ड के राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन

34 0

नाबार्ड व राज्य सरकार द्वारा देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नाबार्ड द्वारा तैयार राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद,  खजान दास, विधायक, राजपुर, सौरभ थपलियाल, महापौर, नगर निगम, देहरादून, मेहरबान सिंह बिष्ट, निबंधक, सहकारी समितियां, उत्तराखंड, पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड, आदि उपस्थित थे।

यह दस्तावेज़ राज्य के प्राथमिकता क्षेत्रों के लिए ऋण क्षमता का व्यापक आकलन प्रस्तुत करता है, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹65,916 करोड़ अनुमानित है, जो की पिछले वर्ष की तुलना में 20.50% अधिक है ।

जिला स्तर पर तैयार पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान (PLPs) के आधार पर तैयार यह दस्तावेज़ संतुलित कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए एक रोडमैप है, जिसमें कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, बुनियादी ढांचा और जलवायु परिवर्तन पहलों जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। नाबार्ड ने राज्य सरकार को समावेशी विकास के लिए ऋण योजना और विकासात्मक हस्तक्षेपों में सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

राज्य फोकस पेपर बैंकों और नीति-निर्माताओं के लिए वार्षिक ऋण योजना (ACP) को अंतिम रूप देने और सतत विकास की रणनीतियाँ तैयार करने में एक मार्गदर्शक दस्तावेज़ के रूप में कार्य करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नाबार्ड की इस प्रयास की सराहना की तथा सभी हितधारकों को इस दस्तावेज़ को विभिन्न विभागों की योजनावों में समेकित करने के लिए प्रेरित किया।

Related Post

CM Dhami

धामी का निर्देश, हर छह माह में हो राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक

Posted by - July 13, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम…
CM Dhami

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री

Posted by - November 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल इंटरप्रन्योर वेलफेयर सोसाईटी पंतनगर के प्रतिनिधि मंडल…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने की दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Posted by - November 19, 2024 0
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की…
More than 200 Naxalites surrendered

लाल आतंक का अंत! 200 से अधिक नक्सलियों ने CM विष्णु देव साय के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Posted by - October 17, 2025 0
रायपुर। नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चल रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। एक…