Basant Panchami

माघमेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, भीड़ प्रबंधन का रोडमैप तैयार

88 0

प्रयागराज। संगम किनारे लगने जा रहे माघ मेले (Magh Mela) में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और उससे जुड़ी सभी सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा और प्रबंधन का रोड मैप तैयार कर लिया। अब इसे धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की जाएगी।

संगम तट पर 3 जनवरी से लगने जा रहे आस्था के महा समागम माघ मेले (Magh Mela) में इस बार अब तक आयोजित सभी माघ मेलों से अधिक 12 से 15 करोड़ के बीच श्रद्धालुओं के त्रिवेणी के तट पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की इस संख्या को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए यूपी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और माघ मेला प्रशासन की सहयोगी एजेंसियों विचार-विमर्श किया और सुझाव रखे।

न्यू कैंट में सदर स्थित कोबरा आडीटोरियम में दो दिवसीय सिंपोजियम एवं टेबलटॉप एक्सरसाइज मंगलवार को खत्म हुई। इसमें हुए संवाद हासिल हुए अनुभवों और निष्कर्षों को अब धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो रही है। यूपी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत) योगेंद्र डिमरी का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी एजेंसियों में समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर हासिल हुए नोट्स को सामने रखते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डिमरी ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए हमें होल्डिंग एरिया और चौराहों की उपलब्धता पर नजर रखनी होगी। भीड़ की गतिशीलता और जोखिम कारकों पर गौर करना होगा।

सबसे कमजोर कड़ी को अच्छे से समझना होगा क्योंकि हम अपनी ताकत को तो समझते हैं लेकिन अक्सर अपनी सीमाओं और कमजोर कड़ी को भूल जाते हैं। सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद अब इसके लिए मॉक ड्रिल और एक्सरसाइज करने होंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इन विषयों से जुड़ी बिंदुओं की मॉक ड्रिल और एक्सरसाइज 27 दिसंबर से शुरू हो रही है जिसमें अग्नि शमन और जल सुरक्षा जैसी तैयारियों को परखा जाएगा।

Related Post

CHC

योगी सरकार ने प्रदेश के 122 सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड दिलाने को कसी कमर

Posted by - December 23, 2024 0
लखनऊ : योगी सरकार स्वास्थ्य इकाइयों में मरीजाें को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे में…
Anupriya Patel

लॉजिस्टिक लागत को न्यूनतम करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कर रही है सरकार

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने लॉजिस्टिक खर्च को कम करने के राष्ट्रीय लक्ष्य…
CM Yogi

प्रदेश में फॉर्म मशीनरी निर्माण और क्लब महिंद्रा को विस्तार देगा महिंद्रा समूह

Posted by - January 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष…
CM Yogi

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

Posted by - May 10, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लिए बलिदान होने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने…
AK Sharma

दशहरा, दीपावली और छठ पूजा स्थलों के लिए अभी से पूरी कर लें सभी तैयारियां: एके शर्मा

Posted by - October 9, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में त्योहारों की दृष्टिगत साफ सफाई, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे, नगरीय क्षेत्रों में…