Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

53 0

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत असुआ की निवासी माया देवी (Maya Devi) की कहानी इस संकल्प की एक जीवंत मिसाल है। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद माया देवी का जीवन दुखों से भर गया था। दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी और रहने के लिए पक्का मकान न होना उनकी सबसे बड़ी समस्या थी। माया देवी अपने परिवार के साथ तिरपाल से बनी एक कच्ची झुग्गी में रहने को मजबूर थीं। बारिश और ठंड के मौसम में इस झुग्गी में रहना किसी चुनौती से कम नहीं था। साथ ही, उन्हें हर समय अपने और बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।

निराश्रितों के लिए बनी संजीवनी

जब माया देवी (Maya Devi) को जानकारी मिली कि योगी सरकार विधवा और निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध करा रही है, तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवेदन किया। पात्रता सर्वे में उन्हें योग्य पाया गया और योजना के अंतर्गत उनके आवास को स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि तीन किश्तों में सीधे उनके खाते में भेजी गई। इसमें पहली किश्त 40 हजार रुपये, दूसरी किश्त 70 हजार रुपये और तीसरी किश्त 10 हजार रुपये शामिल है।

विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

आवास निर्माण के साथ-साथ माया देवी को 90 दिन की मनरेगा मजदूरी के रूप में 22,680 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस दोहरी सहायता से वह आर्थिक संकट से उबर सकीं और सम्मान के साथ अपने घर का निर्माण कर सकीं। इसके अतिरिक्त, माया देवी (Maya Devi) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से भी लाभान्वित हुई हैं। आज उनका पक्का मकान पूरी तरह बनकर तैयार है, जहां वह अपने बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

माया देवी के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। माया देवी (Maya Devi) जैसी पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास, उज्ज्वला योजना और मनरेगा मजदूरी का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति आवासविहीन न रहे। माया देवी के जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव प्रशासन के लिए भी संतोष का विषय है।

सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत

आज माया देवी (Maya Devi) अपने कठिन अतीत को पीछे छोड़कर खुशहाल जीवन की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्के घर ने उनके बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण दिया है। माया देवी ने कहा कि अब उन्हें बारिश, ठंड या असुरक्षा का कोई भय नहीं है। सरकार ने उन्हें केवल एक घर नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकारी नीतियां संवेदनशील होती हैं, तो वे जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव ला सकती हैं।

बीते दो वर्षों में लाभान्वित हुए लोगों की संख्या

वर्ष 2024-25
लक्ष्य: 1553
स्वीकृत: 1553
निर्मित: 1541
निर्माणाधीन: 12

वर्ष 2025-26
लक्ष्य: 1207 आवास
स्वीकृत: 1207 आवास
प्रथम किश्त जारी: 632
निर्माणाधीन आवास: 632
शेष: प्रक्रियाधीन

Related Post

Priyanka Gandhi in varanasi

रविदास जयंती पर वाराणसी में सियासी जमावड़ा, प्रियंका सहित कई पार्टियों के पहुंचेंगे दिग्गज

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। संत रविदास जयंती के मौके पर आज कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) वाराणसी पहुंचेंगी। यहां…
Laurent Tripone

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2024 0
गोरखपुर । फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने (Laurent Tripone) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ…
AK Sharma

बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया स्थगित किया, ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद लिया निर्णय

Posted by - December 3, 2022 0
लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) तथा विद्युत विभाग के विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति…
Maha Kumbh

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लगाई संगम में डुबकी, बोले- महाकुम्भ दे रहा दुनिया को एकता का संदेश

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने संगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न अखाड़ों का दौरा…