cm yogi

देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा भातखंडे विश्वविद्यालय: योगी

108 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्तिथ भातखंडे विश्वविद्यालय की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कहा कि भातखंडे विश्वविद्यालय सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है और आने वाले समय में भी देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में मंगलवार को शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रिमोट के माध्यम से दशकों पुराने विश्वविद्यालय से जुड़ा 15 पैसे का ऐतिहासिक डाक टिकट प्रदर्शित किया।

विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में आयोजित समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह रहीं। इस अवसर पर ‘विकसित भारत–2047 में भारतीय सांस्कृतिक परंपराएं’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है और आने वाले समय में भी देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की शताब्दी यात्रा पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं और भारतीय कला परंपरा की समृद्ध विरासत को रेखांकित किया गया।

Related Post

UP assembly

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 विधानसभा में पास

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 (Religion Conversion Bill) विधानसभा में बुधवार को पास हो गया।…
uttrakhand

दल बदलुओं की बर्थडे पार्टियां याद रहीं, आद्य पुरुष के परिजनों का सुख- दु:ख भूले!

Posted by - November 12, 2021 0
देहरादून। प्रदेश में अब तक कुल 16 विधानसभाओं में बड़ी संख्या  में इस तरह के कार्यक्रम हो चुके हैं, सैकड़ों…
Premdutt Tiwari

फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन

Posted by - February 28, 2021 0
फतेहपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के बुजुर्ग नेता प्रेमदत्त तिवारी (Premdutt Tiwari) का गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया…