Savin Bansal

इठारना के बहुउद्देशीय शिविर में मामला डीएम के संज्ञान में, शिक्षा अधिकारी को शिक्षक की तुरंत तैनाती के निर्देश

124 0

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के संज्ञान में आते ही 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। इसके बाबत जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

ग्राम इठारना में जिलाधिकारी (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद ग्रांट ने अपनी शिकायत में अवगत कराया की विकासखण्ड डोईवाला ने अवगत कराया कि रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में 34 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं किन्तु उक्त विद्यालय में एक ही अध्यापिका कार्यरत हैं जिससे छात्र-छात्राओं का पठन पाठन में सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है, उन्होंने विद्यालय में एक और अध्यापक की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में शिक्षक तैनात करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में विद्यालय में एक अन्य शिक्षक की तैनाती कर दी गई है।

शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के आधार पर औवन्धिक स.अ. को तत्काल रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में कार्ययोजित कर दिया गया है । उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला को आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Post

DM Savin Bansal

मानवीय सेवा केंद्रों को पेशेवर व्यवसाय का अड्डा नही बनने देगा प्रशासन: डीएम

Posted by - May 13, 2025 0
देहरादून: समाज कल्याण विभाग में दिव्यांग कल्याण को पजीकृत संस्थाओं द्वारा जिले की 20 दिव्यांग बालिकाओं सेन्टर में दाखिला न…
CM Nayab Singh Saini

देश को सर्व शिक्षा अभियान,ग्राम सडक़ जैसी योजनाएं देने वाले अटल की स्मृतियां अमिट: नायब सैनी

Posted by - December 25, 2024 0
गुरुग्राम। देश को सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाने वाले, टेक्नोलॉजी को आम आदमी की…
राम मंदिर भूमि पूजन Ram Mandir Bhumi Poojan

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार, भूमि पूजन संपन्न

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिये पीएम मोदी ने बुधवार को…