CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू

56 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या (Rohingyas) और बांग्लादेशी (Bangladeshis) घुसपैठियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 17 नगर निकायों को आदेश दिया है कि वे अपने यहां काम करने वाले सभी संदिग्ध विदेशी नागरिकों की तत्काल सूची बनाएं। सरकार का स्पष्ट इरादा है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे यूपी में बसने की कोशिश करने वाले किसी भी घुसपैठिए को बख्शा न जाए।

डिटेंशन सेंटर की तैयारी तेज, हर मंडल में होगी व्यवस्था

राज्य भर के कमिश्नरों और पुलिस महानिरीक्षकों को पहले चरण में डिटेंशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इन सेंटरों में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को तब तक रखा जाएगा जब तक उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी न हो जाए।

जिलों में खाली सरकारी भवन, सामुदायिक केंद्र, पुलिस लाइन और थाने को चिन्हित किया जा रहा है। इन स्थानों को हाई सिक्योरिटी जोन की तरह विकसित किया जाएगा ताकि घुसपैठियों को निगरानी में रखा जा सके।

दस्तावेजों की जांच से पता चलेगा कौन है असली और कौन घुसपैठिया

सरकार ने पाया है कि कई रोहिंग्या (Rohingyas) और बांग्लादेशी नागरिक भारतीय पहचान पत्र बनवाकर खुद को स्थानीय नागरिक दिखाने की कोशिश कर रहे थे। इसी कारण सभी संदिग्ध दस्तावेजों का बड़े स्तर पर सत्यापन शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह डिटेंशन सेंटर को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त निगरानी में संचालित किया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

11 वर्षों में बदला काशी का कलेवर, इस नई काशी को देखने के लिए हर श्रद्धालु उतावलाः सीएम योगी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। महाकुंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर एनआईए ने कहा चुनाव आयोग ले फैसला

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी मामले पर एनआईए ने कहा वह चुनाव लड़…
CM Yogi

सौर ऊर्जा से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही योगी सरकार

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए…