Anand Bardhan inspects Goljju Corridor Project

गोल्ज्यू कॉरिडोर का भ्रमण : मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की प्रगति की ली समीक्षा

100 0

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज चम्पावत स्थित ऐतिहासिक गोल्ज्यू मंदिर एवं प्राचीन बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति  समीक्षा की।

गोल्ज्यू मंदिर परिसर में उन्होंने प्रस्तावित गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोनिवो मोहन पलड़िया ने मुख्य सचिव (Anand Bardhan) को परियोजना के सभी घटकों, संरचनाओं और कार्ययोजना की विस्तृत प्रस्तुति दी।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कॉरिडोर परिसर का स्वयं भ्रमण कर प्रस्तावित निर्माण, सौंदर्यकरण एवं सुगमता बढ़ाने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉरिडोर के समस्त विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में, उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ।

इसके उपरांत मुख्य सचिव श्री बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बालेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मंदिर एवं नौले के सौंदर्यीकरण की आवश्यकताओं का अवलोकन किया। उन्होंने पुरातत्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मंदिर के प्राकृतिक व सांस्कृतिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि गोल्ज्यू मंदिर एवं बालेश्वर मंदिर दोनों ही सांस्कृतिक आस्था और लोक परंपराओं के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और बेहतर सुविधाओं के विकास से चम्पावत जिले में धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं और अधिक सशक्त होंगी, जिससे स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त  दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम…
थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

आम आदमी को झटका, खुदरा के बाद थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार,…
CM Vishnu Dev Sai

प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी संस्थान खोला जाएगा: सीएम साय

Posted by - August 15, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने और परेड की सलामी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
क्वारंटाइन

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए बस्ती मंडल में पांच हजार लोग किए गए क्वारंटाइन

Posted by - March 25, 2020 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में बस्ती मंडल के तीन जिलों में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए अब तक महानगरों और…
Birni Aankhi

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

Posted by - January 17, 2026 0
उत्तराखंड के पहले ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर गढवाली फिल्म “बिरणी आंखी” (Birni Aankhi) आज रिलीज हुई, इसी के साथ उत्तराखंड…