छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन

छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन

1227 0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक ने दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का शुक्रवार को उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्क को 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान दिए गए भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की याद में बनाया गया है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

भारत बंद के दौरान चार शताब्दी ट्रेनें रद्द

दक्षिण कोरियाई मंत्री द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा भारत पहुंचे। दक्षिण कोरिया भारत को सबसे अधिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करता रहा है।  दोनों देशों ने 2019 में, विभिन्न भूमि और नौसेना प्रणालियों के संयुक्त उत्पादन में सहयोग के लिए एक मसौदा तैयार किया था।  वूक ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और भारत के नायकों को श्रद्धांजलि दी।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, अब मिलिट्री स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। अब मिलिट्री के स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। अब…
Jamrani Dam Project

जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित

Posted by - October 18, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जमरानी बांध परियोजना (Jamrani Dam Project) को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के…
cm dhami

सरकार 9 वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को निःशुल्क देगी पाठ्य पुस्तकें: सीएम धामी

Posted by - November 15, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद और बीआरपी और सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएंगे। राज्य…
cm dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - August 6, 2022 0
नई दिल्ली/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना…