Disabled Bhavya gets financial assistance from Rifle Fund

दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ, जिला प्रशासन ने दी वाहन हेतु आर्थिक सहायता

98 0

देहरादून: आर्यनगर निवासी व्यथित प्रिया वर्मा  ने  जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र भव्य (Bhavya) जो कि 13 वर्ष का है, जो चलने फिरने में असमर्थ है। पुत्र का Pram से चलाती हैं, जो अब टूट चुका है।  पति एक मजदूरी करते है तथा घर में आर्थिक तंगी है। प्रिया ने  पुत्र भव्य की सहायता हेतु परम वाहन लेने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया।

जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) देहादून को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 13 वर्षीय भव्य (Bhavya) जिसको चलने फिरने में असमर्थ है व प्रिया के घर की स्थिति अत्यधिक खराब है। दिव्यांग भव्य (Bhavya) को परम वाहन दिए जाने हेतु रायफल फण्ड से रू0 10,000/-  की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है।

13 वर्षीय दिव्यांग भव्य vचलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ; माता-पिता की आर्थिक स्थिति है खराब; जिला प्रशासन ने रायफल फंड से 10 हजार आर्थिक सहायता चैक प्रदान किया। तथा दिव्यांग बालक की माता प्रिया की आर्थिक स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन जल्द ही किसी संस्थान में रोजगार दिलायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Post

CM Dhami

अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश, सीएम धामी बोले-शिक्षिकाओं के हित में निर्णय

Posted by - September 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस…
CM Vishnudev Sai met Union Defense Minister Rajnath Singh

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात, इन विषयों पर हुई चर्चा

Posted by - October 6, 2025 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath…