CM Yogi

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

98 0

लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई।

बैठक में टीम के जज़्बे, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह जीत न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है बल्कि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत है।

दिल्ली में हाल की आतंकी घटना की निंदा और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

प्रदेश कैबिनेट ने दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। बैठक में कहा गया कि यह घटना देश की शांति और सुरक्षा पर हमला है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) और कैबिनेट ने हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Post

24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

केजरीवाल की पाक को खरी-खरी, नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की बेसिर पैर की बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया…
CM Yogi paid tribute to Kalyan Singh

हिंदू कोई जाति, मत और मजहब नहीं, यह भारत की सुरक्षा, एकता और एकाग्रता की गारंटी है: योगी

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को स्व. कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित ‘हिंदू गौरव…