yogi cabinet

Yogi Cabinet: दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान कानून में बड़ा संशोधन, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा अधिनियम

132 0

लखनऊ:- प्रदेश कैबिनेट ने दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी देते हुए इसकी सीमा नगरीय क्षेत्रों से बढ़ाकर पूरे प्रदेश तक कर दी है। अब राज्य के सभी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिष्ठान भी इस कानून के दायरे में आएंगे। इससे अधिकतम श्रमिक कानूनी संरक्षण के दायरे में आएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि संशोधन के तहत यह अधिनियम अब उन प्रतिष्ठानों पर लागू होगा जिनमें 20 या उससे अधिक कर्मकार कार्यरत हैं। इससे छोटे प्रतिष्ठान बिना अतिरिक्त बोझ के अपनी आर्थिक गतिविधि को सुचारू रख सकेंगे, जबकि बड़े प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को अधिनियम के तहत मिलने वाले सभी लाभ मिलेंगे। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियां और तेज होंगी।

उन्होंने बताया कि संशोधन का दायरा बढ़ाते हुए सरकार ने चिकित्सकीय इकाइयों जैसे क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट, कर सलाहकार, तकनीकी सलाहकार, सेवा प्रदाता, सेवा मंच और इसी तरह के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी कानून के अंतर्गत शामिल कर दिया है। इससे इन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सुरक्षित कार्य परिस्थितियों और लाभों का अधिकार प्राप्त होगा।

Related Post

भाजपा ने भगवा रंग चुराया, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल किया, कार्टून विवाद के बीच बोले टिकैत

Posted by - July 31, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि किसान दिल्ली की तरह ही लखनऊ के…
Brajesh Pathak

प्रदेश में 35 सरकारी तथा 30 निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज उपलब्ध: ब्रजेश पाठक

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुये कहा कि प्रदेश…
medical college

योगी सरकार ने 12 निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की

Posted by - January 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में योगी सरकार आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ा फैसला लिया…