CM Vishnu Dev Sai

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में सीएम साय ने भरे नई उम्मीद के रंग

142 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।

बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि, हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने पूनम बिटिया की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

Related Post

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अमीर 10 धनाढ्य लोगों की सूची में शामिल

Posted by - June 20, 2020 0
  नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स में आए निवेश और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की कीमत रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने…
DM Savin Bansal

प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के गिरेबान तक, तब सुधरा विद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर

Posted by - May 24, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन…
मायावती

SC के फैसले का सम्मान करते हुए सभी काम सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें: मायावती

Posted by - November 9, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर…