CM Bhajanlal Sharma

सिख धर्म ने हमेशा मानवता, साहस और त्याग की मिसाल पेश की: मुख्यमंत्री

171 0

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि गुरु नानकदेव जी ने सभी को सत्य, प्रेम और मानवता का पाठ पढाया और जात-पात, ऊंच-नीच के भेद को नकारते हुए सभी को एक समान माना।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आमजन से आह्वान किया कि गुरू नानक देव जी के बताए हुए मार्ग को अपनाकर आमजन की सेवा एवं मानव उत्थान के लिए कार्य करें।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) बुधवार को गुरु नानकदेव जी के 556वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में मानसरोवर स्थित गुरूद्वारे में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानकदेव जी ने ‘इक ओंकार सतनाम अर्थात् एक ईश्वर, एक सत्य’ का पांच सौ वर्ष पहले संदेश दिया था, वह अब भी समाज के लिए अमृत के समान है।

भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, गुरु नानक देव जी के  संदेशों को बताया जीवन का मार्ग - Dainik Jaltedeep

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि गुरु नानकदेव जी ने लंगर के माध्यम से समानता और मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया। उनका मानना था कि ईमानदारी से मेहनत करो और कमाया हुआ धन दूसरों के साथ बांटो क्योंकि मनुष्य की सेवा करना ही सच्चा धर्म है।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि सिख धर्म ने हमेशा मानवता, साहस और त्याग की मिसाल पेश की है तथा इस समुदाय के वीरों ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। सिख समुदाय के लोग स्वतंत्रता संग्राम हो या देश की सीमाओं की सुरक्षा, बाढ़ हो या सूखा, हर परिस्थिति में सदैव मदद के लिए तैयार रहते हैं। सिख समुदाय ने व्यापार, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान दिया है।

CM Bhajan Lal Sharma did langar service at the Gurudwara. | सीएम भजनलाल  शर्मा ने गुरुद्वारे में की लंगर सेवा: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर  मानसरोवर गुरुद्वारे ...

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि हमारी सरकार सिख समुदाय के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। गुरुद्वारों के रखरखाव, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं सहित सिख समुदाय का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने इस अवसर पर गुरुद्वारा में मत्था टेका और राज्य की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने संगत को लंगर छकाया तथा स्वयं भी लंगर की प्रसादी ग्रहण की।

CM Bhajan Lal Sharma did langar service at the Gurudwara. | सीएम भजनलाल  शर्मा ने गुरुद्वारे में की लंगर सेवा: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर  मानसरोवर गुरुद्वारे ...

इस दौरान राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह तथा गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - April 13, 2026 0
रायपुर/सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने सुकमा जिले को आज 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास…
Gang war

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

Posted by - January 26, 2025 0
हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार (Gang War) जैसा माहौल…
Modern ropeway system to be built in Haridwar

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

Posted by - April 8, 2026 0
देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना से शहर की यातायात…
cm dhami

मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी

Posted by - November 3, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की बुजुर्गों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली अनुकरणीय,प्रशंसनीय के साथ समाज के लिए प्रेरणादायी बनेगी। इसी…