CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

48 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना (Chhattisgarh Foundation Day) के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि है और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से ही प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार आम जनता के जीवनस्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार, आदिवासी समाज की उन्नति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि रजत जयंती वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। आज का दिन विशेष रूप से गौरव का क्षण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ आगमन है और राज्य स्थापना दिवस पर अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आने वाले समय में प्रदेश निश्चित ही देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Post

आजसू की सातवीं सूची जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव: आजसू की सातवीं सूची जारी, सुफल मरांडी महेशपुर से मैदान में

Posted by - November 26, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल झारखंड स्‍टूडेंटस यूनियन पार्टी (आजसू) ने मंगलवार को अपने उम्‍मीदवारों की सातवीं सूची…
modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

Posted by - February 27, 2021 0
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए…
Supreme Court on Corona

आखिर कौन देगा जवाब

Posted by - April 27, 2021 0
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोरोना (Corona Virus) से निपटने की उसकी राष्ट्रीय कार्य…
Patanjali University

पतंजलि विश्विद्यालय में 18, 19 नवंबर को होगा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Posted by - November 14, 2023 0
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University), केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN), नई दिल्ली…