CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य

189 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व (Chhath Puja) के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित छठ व्रत करने वाली महिलाएँ, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Post

Bulandsahar Case

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते किया हथौड़े से वार, दो बेटियों को भी उतारा मौत के घाट

Posted by - March 3, 2021 0
बुलंदशहर (Bulandshahr) । जिले में सिरफिरे पति ने पत्नी और तीन बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिसमें पत्नी और…

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…
CM Dhami

देवभूमि से अयोध्या सहित चार शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - March 6, 2024 0
देहारादून। देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 7006 रुपये फ्लाइट…
Mining Reforms

उत्तराखंड खनन सुधार में दूसरे नंबर पर पहुंचा, केंद्र से मिली ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों (Mining Reforms) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर…
Brajesh Pathak-Akhilesh

सपा को पत्थरबाजों में ही नहीं आतंकियों में भी नजर आते हैं शांतिदूत: ब्रजेश पाठक

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: प्रयागराज और कानपुर में एक तरफ पत्थरबाजों की अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार ने बुल्डोजर चलाया तो दूसरी तरफ…