Mission Shakti

हर गांव में गूंज रही ‘नारी गरिमा’ की आवाज़: मिशन शक्ति 5.0 ने बदला सामाजिक नजरिया

176 0

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में नया इतिहास रच रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 17 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में ‘जागरूकता चौपाल’ कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। इन चौपालों का उद्देश्य दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है। योगी सरकार की यह पहल न केवल नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीण समाज में समानता और संवेदनशीलता की संस्कृति को मजबूत कर रही है।

मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत जागरूकता चौपालें दहेज उन्मूलन और घरेलू हिंसा की रोकथाम पर केंद्रित हैं। इन चौपालों में महिलाओं, किशोरियों, पुरुषों और समुदाय के प्रतिनिधियों को दहेज और घरेलू हिंसा के सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ वक्ता और विभागीय अधिकारी ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005’ और ‘दहेज निषेध अधिनियम, 1961’ को सरल भाषा में समझा रहे हैं। महिलाओं को बताया जा रहा है कि वे किसी भी हिंसा को सहन न करें, बल्कि महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर्स के जरिए त्वरित सहायता प्राप्त करें।

चौपालों के माध्यम से दी जा रही महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी

इन चौपालों में स्थानीय पुलिस, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और स्वयंसेवी संस्थाएं सक्रिय भागीदारी कर रही हैं। महिलाएं और किशोरियां अपने अनुभव साझा कर रही हैं, जिससे सामुदायिक सहानुभूति का माहौल बन रहा है। चौपालों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर और समग्र महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। यह प्रयास ग्रामीण समुदायों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विश्वास स्थापित करने में कारगर साबित हो रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 22 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत 15.50 लाख लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष, बालक और बालिकाएं शामिल हैं।

नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यह पहल नारी सशक्तीकरण को केवल नीति तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन का रूप दे रही है। हर चौपाल से नारी गरिमा की आवाज बुलंद हो रही है, जो समाज में समानता और सम्मान की नई संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के जरिए उत्तर प्रदेश नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जोहरी ने कहा कि दहेज और घरेलू हिंसा का अंत केवल कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना से संभव है। मिशन शक्ति (Mission Shakti) की जागरूकता चौपालें हर गांव में संवाद शुरू कर रही हैं, ताकि हर महिला को यह भरोसा मिले कि राज्य सरकार उनके साथ है।

Related Post

राज्यपाल की सुरक्षा में चूक

यूपी : राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, डीएम समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त

Posted by - February 18, 2020 0
रामपुर। रामपुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबंन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने…
yogi cabinet

योगी कैबिनेट ने शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े लाखों कर्मियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता…
RAHUL GANDHI

राहुल गांधी ने फिर उठाया कोरोना वैक्सीन का मुद्दा, बोले- भारत को जरूर मिलनी चाहिए फ्री में वैक्सीन

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। 1 मई से कोरोना…
Priyanka Gandhi

देश के बिगड़ते हालात पर प्रियंका ने लिखा भावुक पोस्ट- ‘हम होंगे कामयाब’

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक लेख लिखा है। उन्होंने देश की…
yogi

योगी कैबिनेट: हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित होंगे यूपी के बस अड्डे

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट (Cabinet Meeting) की बैठक हुई।…