Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

184 0

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा।

राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) संजय गुप्ता ने कहा कि एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है, एवं निरन्तर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर ए.एस.आई.ओ. (जिला) राजीव जोशी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्रीमती चंचल गोयल, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) श्रीमती शिवानी गोठी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) रोहित चंद्रा, उप निदेशक (आई.टी.) सुश्री प्रीति जोशी एवं उप निदेशक (आई.टी.) श्री अनुज धनगर भी उपस्थित रहे।

Related Post

Savin Bansal

‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ में 300 बौद्धिक दिव्यांगजन संग डीएम, सीडीओ ने किया प्रेरित

Posted by - December 6, 2025 0
देहरादून: विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक…
Pushkar

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं

Posted by - April 10, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में…

​​​​​​​राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस चीफ बनाने के खिलाफ SC में याचिका

Posted by - July 31, 2021 0
दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका…