SALMAN KHAN

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

1005 0
मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बुधवार को कोविड-19 टीके का पहला शॉट प्राप्त किया। सलमान ने प्रशंसकों को इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। 55 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘आज टीके की मैंने पहली खुराक ली सलमान खान ने बुधवार को कोविड-19 टीके का पहला शॉट लगवाया।

सलमान (Salman Khan) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। इस से पहले संजय दत्त ने भी कोविड -19 वैक्सीन का पहला शॉट लगवाया था।

सलमान (Salman Khan) ने टीका उस दिन लगवाया है, जब उनके दोस्त और सहयोगी, सुपरस्टार आमिर खान ने एक बयान के माध्यम से सूचित किया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को संजय दत्त(Salman Khan) ने कोविड -19 वैक्सीन का अपना पहला शॉट प्राप्त किया और इंस्टाग्राम पर खबर साझा की।

 

सलमान खान का ट्वीट

सलमान(Salman Khan)  ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगे। प्रभु देवा निर्देशित फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। महामारी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह बड़े बैनर की फिल्मों में से एक है।

फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सलमान (Salman Khan) के पास फिल्मों की भरमार है। वह ‘टाइगर 3’, ‘किक 2’, और ‘अंतिम’ में दिखाई देंगे और शाहरुख खान की ‘पठान’ में कैमियो करेंगे।

Related Post

नया साल ला रहा है कई नई फिल्मों की सौगात,जिसमे शामिल है महाभारत जैसी बड़े बजट की फिल्में भी

Posted by - January 1, 2019 0
मुंबई। हमारा देश भारत फिल्मों और क्रिकेट का बहुत बड़ा प्रशंसक देश है,नए साल की शुरुआत हो चुकी है और…

बर्थडे स्पेशल: अकेली लाइफ में इलियाना ने इस तरह किया जन्मदिन सेलिब्रेट

Posted by - November 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने 1 नवंबर यानी बीते कल अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है इलियाना इन…
सूरज पे मंगल भारी

‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी मुलगी बनेंगी फातिमा सना शेख, सामने आया फ़र्स्ट लुक

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फातिमा…