Amit Shah and CM Sai worshiped Goddess Danteshwari.

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

90 0

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,

बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

उत्तराखंड: चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - November 5, 2019 0
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं। इस बार…
Pawan kumar badhe

INDIA के खिलाफ प्रोपेगेंडा करने के लिए UNHRC का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन (UNHRC) के सचिव पवन कुमार बाधे संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन…