CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

155 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सीएम योगी ने दिलाया निवेशकों को भरोसा

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले हर एक निवेशक के हितों को सुरक्षित…

पेगासस: विदेशी मीडिया ने नहीं मोदी के काम ने भारत की छवि खराब की- रवीश कुमार

Posted by - July 20, 2021 0
भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। ब्रिटिश न्यूज मीडिया वेबसाइट द गार्डियन ने भी पीएम…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

Posted by - February 26, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर…