CM Yogi

सीएम योगी ने पाटेश्वरी मंदिर में आये श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

95 0

लखनऊ: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंदिर की व्यवस्थाओं व नवरात्रि मेले की तैयारियों की जानकारी ली।

इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मां की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ vने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। बच्चों को देखकर उनके पास पहुंचे और हालचाल जाना। फिर उन्हें चॉकलेट भी दी और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

Related Post

No Tobacco Pledge

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी देश में नंबर वन

Posted by - March 9, 2026 0
लखनऊ। तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को तंबाकू के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से…
AK Sharma

कनाडा उच्चायुक्त कैमरान मैके ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, लखनऊ की सुंदरता को सराहा

Posted by - August 18, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) से आज उनके सरकारी आवास 14 कालिदास…