cm dhami

स्वदेशी उत्पादों के प्रचार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती: मुख्यमंत्री

150 0

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश में चल रहे जी.एस.टी. एवं स्वदेशी जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 22 सितंबर से लागू हुई जी.एस.टी. की नई दरें प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसका सीधा लाभ अब जनता को मिलने लगा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएँ और ग्राम सभाओं, नगर निकायों के हर छोटे बड़े कारोबारी तक पहुंचे। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से हमने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में भी क्रांति लाने का काम करना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्वदेशी अभियान से हमारे स्थानीय उत्पादों की खरीदारी बढ़ेगी एवं राज्य एवं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर ही हम आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के सपने को साकार कर सकते हैं।

Related Post

श्री श्याम निशानोत्सव

श्री श्याम निशानोत्सव : श्याम भक्तों को लगा चस्का श्याम से यारी करने का

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम निशानोत्सव से पूरा तिलक नगर ऐशबाग खाटू नगरी के समान प्रतीत हो रहा था। हजारों श्याम भक्तों…
CM Vishnu Dev Sai

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस : शासन की योजनाएं पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) की अध्यक्षता में आज गुरुवार को दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हुआ।इस…