mukhya sevikas

नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं को जिले आवंटित, सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तत्काल तैनाती देने के दिये गये निर्देश

240 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत 28 अगस्त को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं (Mukhya Sevikas) को नियुक्ति पत्र वितरित किया था। वहीं मजह 15 दिनों में सभी नव चयनित मुख्य सेविकाओं को ऑनलाइन प्रेफरेंस कम मेरिट के अाधार पर पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुए जिले आवंटित कर दिये गये हैं। इसी के साथ विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को नव चयनित मुख्य सेविकाओं को तैनाती देने के निर्देश दिये गये हैं।

69 जिलों में विकल्प चुनने के लिए मुख्य सेविकाओं (Mukhya Sevikas) के लिए खोला गया था पोर्टल

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नव चयनित मुख्य सेविकाओं (Mukhya Sevikas) को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जिले में तैनाती के लिए ऑनलाइन पोर्टल (ऑनलाइन प्रेफरेंस कम मेरिट) विकसित किया गया था। ऐेसे में शासन से अनुमोदित नीति के अनुसार 69 जिलों में विकल्प के लिए मुख्य सेविकाओं के लिए पोर्टल को खोला गया था। इस पोर्टल पर ऐसे जनपद थे, जहां पर 60 प्रतिशत या इससे अधिक मुख्य सेविका के पद रिक्त थे।

इसमें जो मुख्य सेविकाओं की बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो चुकी है, उन रिक्त पदों को भी सम्मिलित करते हुए विकल्प भर जाने की सुविधा दी गयी थी। इस पोर्टल पर मुख्य सेविकाओं (Mukhya Sevikas) द्वारा मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर अपना जनपद चुना गया।

सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तैनाती देने के दिये गये निर्देश

पोर्टल के माध्यम से 69 जिलों में से 2425 मुख्य सेविकाओं (Mukhya Sevikas) ने अपनी जिला आवंटन प्राथमिकता दर्ज करायी गयी थी। इसमें से 2403 मुख्य सेविकाओं को उनकी प्राथमिकता के आधार पर जिलों का आवंटन किया गया जबकि शेष 22 मुख्य सेविकाओं को रैंडम आवंटन के माध्यम से जिले आवंटित किये गये हैं। जिला आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया में 2120 मुख्य सेविकाओं को उनकी पहली पसंद वाला जिला आवंटित किया गया है, जिसका रेश्यो 88.22 प्रतिशत है।

इसी तरह 202 मुख्य सेविकाओं (Mukhya Sevikas) को उनकी द्वितीय प्राथमिकता वाला जिला आवंटित किया गया, जिसका रेश्यो 8.41 प्रतिशत है जबकि 34 को तीसरा प्राथमिकता वाला जिला, 29 को चौथा प्राथमिकता वाला जिला और 11 को पांचवां प्राथमिकता वाला जिला आवंटित किया गया है। वहीं 22 मुख्य सेविकाओं को रैंडम आवंटन के माध्यम से जिले आवंटित किये गये हैं।

सभी मुख्य सेविकाओं को जिला आवंटित होने के बाद सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को मुख्य सेविकाओं को तैनाती देने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Post

CM Yedurappa

PM मोदी ने CM येदियुरप्पा को किया फोन, बोले- माइक्रो कंटेंटमेंट जोन पर करें फोकस

Posted by - April 11, 2021 0
ऩई दिल्ली। CM येदियुरप्पा (Chief Minister BS Yeddyurappa) ने ट्वीट किया, ”आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) जी से बात…

सीएम योगी ने गोरखपुर में की श्रीनाथ जी की पूजा, एटीएस-आरएएफ के घेरे में निकलेगा विजय जुलूस

Posted by - October 15, 2021 0
गोरखपुर। आज देशभर में बड़े धूमधाम से विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। विजयादशमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के…
CM Yogi hoisted the tricolor at his residence

देश की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम है- सीएम योगी

Posted by - August 15, 2025 0
लखनऊ। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ…
G-20

G-20: बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय G-20 के कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की दूसरे दिन मंगलवार की बैठक में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड…