Keshav Prasad Maurya paid tribute to Pandit Govind Ballabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : केशव मौर्य

208 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने लोक भवन, लखनऊ में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और कुशल प्रशासक थे। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्र भारत के गृहमंत्री के रूप में देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए आजीवन समर्पित रहे।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि पंडित पंत जी ने सामाजिक समानता, न्याय और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मौर्य जी (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि आज के अवसर पर हम सबको उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्र और समाज की सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनप्रतिनिधिगण एवं प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Post

CM Yogi in Varanasi

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 9 साल बेमिसाल और खुशहाल रहे हैं। खुशहाली का मानक सुरक्षा,…
आर्थिक गणना

यूपी देश की आर्थिक महाशक्ति बनने की क्षमता रखता है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 26, 2019 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यूपी में 7वीं आर्थिक गणना का शुभारम्भ किया। राज्य सरकार के सहयोग से…