Ration Shop

19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की एक साथ छापेमारी, नमक के सैंपल लेकर जांच को भेजें

182 0

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के तहसील सदर चकराता, विकासनगर, मसूरी , डोईवाला एवं ऋषिकेश में 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों (Ration Shop) पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने लिए।

जिला प्रशासन को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों (Ration Shop) पर खराब गुणवत्ता वाले नमक वितरित करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के माध्यम से जांच के निर्देश दिए थे।

डीएम के निर्देश के अनुपालन में समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारो ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सस्ते राशन की दुकानों (Ration Shop) पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने एकत्रित किए।

जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान एकत्रित किए गए नमक के नमूनों को सैंपल जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच हेतु भेजे गए हैं तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

Posted by - August 10, 2021 0
अपने पिता रामविलास पासवान की लोजपा में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली…
CM Dhami

फाइलों में देरी न हो, निर्णय लक्ष्य आधारित हों… मुख्यमंत्री ने IAS अधिकारियों को दी स्पष्ट हिदायत

Posted by - November 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का फैसला- गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ़्त राशन

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  कोरोना महामारी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले दो…

बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

Posted by - June 23, 2021 0
किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी…