illegal gas refilling

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम की छापेमारी, 34 सिलेंडर जब्त

134 0

देहरादून। आमवाला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) किए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने छापेमारी की। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने आमवाला अपरला, एमबी होम निकट गंगा टावर, तपोवन में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान 19 घरेलू सिलेंडर, 15 व्यावसायिक सिलेंडर, 2 गैस रिफिलिंग किट तथा 2 कपड़े बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू को भी जब्त किया गया।

जांच में अवैध गैस रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) को आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन पाया गया। इस मामले में जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा संबंधित के खिलाफ थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।

छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक शशांक चौधरी व रजत नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों से समन्वय स्थापित किया जाए: CM धामी

Posted by - April 21, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा शुरू होने से…

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले शिवराज, हर माह एक लाख युवाओं को रोजगार देने की करेंगे कोशिश

Posted by - August 15, 2021 0
देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस अवसर पर पीएम मोदी समेत सभी गणमान्य लोगों ने तिरंगा फहराया…
मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले-महाराष्ट्र में अगर किसी के पास नंबर है तो वह राजभवन जाए

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।…

भड़के मुकेश सहनी, कहा- एनडीए में मुझे और मांझी को नहीं मिलती इज्जत, अब सोचने की जरूरत

Posted by - July 26, 2021 0
बिहार में एनडीए की सरकार के भीतर सियासी उठापटक जारी है, एनडीए सहयोगी विकासशील पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने…