Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai

आदिवासी क्षेत्र का हित, नवा रायपुर में आईटी उद्योग…. साय कैबिनेट के दो बड़े फैसले

216 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting)  आयोजित की गई। इस बैठक में गरीबों और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना पर भी बड़ा फैसला हुआ।

गरीब और आदिवासी हितग्राहियों के लिए पहल

कैबिनेट (Cabinet Meeting) ने निर्णय लिया कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह दिया जाने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदा जाएगा।

नागरिक आपूर्ति निगम यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या उससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर करेगा।

इसके अलावा यह भी निर्णय हुआ कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार यह चना दिसंबर 2025 तक वितरित कर दिया जाएगा।

नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा

कैबिनेट (Cabinet Meeting) ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले से—

* आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित होगा।
* औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
* निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी।
* रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

आर्थिक और शहरी विकास को बल

इस पहल से नवा रायपुर में न केवल तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Related Post

Abha ID

डिजिटल हो रहा उत्तराखंड, 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आईडी

Posted by - March 26, 2023 0
देहारादून।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। सूचना क्रांति के दौर में उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी से डिजिटल होता…
Anand Bardhan

पेयजल की कम उपलब्धता वाले स्थानों को प्राथमिकता पर लेते हुए बैराज बनाए जाएं: मुख्य सचिव

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई सहित जलश्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ कावड़ियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

Posted by - August 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने साेमवार काे प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव…
cm tirath singh rawat

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली का दौरा हुआ स्थगित

Posted by - March 22, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  हाल ही में उन्होंने अपना कोरोना जांच के लिए सैंपल…