CM Dhami

यूसीसी राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक महत्व का विषय – मुख्यमंत्री

164 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार रात्रि को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में समाचार चैनल चढ़ दी कला द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये |

कार्यालय से निर्देश जारी करने से ज्यादा जरूरी है ग्राउंड जीरो पर रहना – सीएम धामी (CM Dhami) 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि धराली आपदा हो या सिल्कयारा का संकट, मात्र कार्यालय से निर्देश जारी करने की बजाय वे ग्राउंड जीरो पर रहकर कार्य करने पर विश्वास करते हैं | शासन के उच्च अधिकारियों को भी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में कैंप कर करके स्थिति पर सीधी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे |

यूसीसी राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक महत्व का विषय – मुख्यमंत्री (CM Dhami) 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है | उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को अपनी भावांजलि दी हैं | सीएम ने कहा कि यूसीसी लागू होने के साथ ही उत्तराखंड के सभी निवासियों के अधिकार एक समान हो गए हैं | सभी धर्म की महिलाओं के लिए अब एक पूरा कानून है | यह किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है| यह समाज में समानता लाने का कानूनी प्रयास है | इसमें किसी प्रथा को नहीं बदला गया है बल्कि कुप्रथा को खत्म किया गया है |

देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओ में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू है | पूरे हिंदुस्तान का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है तो वो उत्तराखंड में हुआ है | उन्होंने कहा कि आज पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं | गत चार वर्षो में 25000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है | राज्य की युवाओं में नया आत्मविश्वास आया है |

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का भी नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प उत्तराखण्ड के विकसित होने से और उत्तराखण्ड के विकसित होने का संकल्प यहां के समाज, नागरिकों और प्रत्येक क्षेत्र के विकसित होने से ही साकार होगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल , अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे |

Related Post

शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस से मोह भंग! भाजपा नहीं बल्कि इस पार्टी में शामिल होंगे ‘शॉटगन’

Posted by - July 12, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।एक…
उद्धव ठाकरे

शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं – ठाकरे

Posted by - September 16, 2019 0
मुंबई। राम मंदिर को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उम्मीदें बढ़ गई हैं मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते…
CM Dhami

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2026 0
देहरादून/टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद Tehri Garhwal के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर…
Rahul Gandhi

पीएम मोदी को ‘माफीवीर’ बनना होगा, अग्निपथ वापस लेना पड़ेगा: राहुल गांधी

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को अग्निपथ (Agneepath) योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधते…
Maha Kumbh

विदेशी श्रद्धालु बोले इतनी भीड़ को नियंत्रित करना सरकार की कुशलता, हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 (Mahakumbh) आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है। इस भव्य आयोजन…