CM Yogi heard the problems of 200 people

किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं, हर समस्या का कराया जाएगा समाधान: सीएम योगी

114 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। एक महिला की गुहार पर उन्होंने अफसरों को उक्त महिला को जमीन का पट्टा देने का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी (CM Yogi) ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी।

Related Post

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने वाले एक मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान का लगातार विरोध हो रहा…
GIDA

सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बना ‘गीडा’

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ । साढ़े तीन दशक पहले स्थापित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) बीते आठ सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

लापता युवक का मिला शव

Posted by - March 10, 2021 0
कानपुर के चकेरी क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो युवकों का शव मंगलवार को पड़ोसी जिले उन्नाव के…

भ्रष्टाचार जिनके जीन्स में हो, वे सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते : सीएम योगी

Posted by - January 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि वंशवाद, और परिवारवाद की राजनीति करने वाले सामाजिक न्याय के…
Paying Guest Scheme

रामोत्सव 2024: रोजगार के नए अवसर सृजित करने में कारगर बन रही पेइंग गेस्ट योजना

Posted by - January 4, 2024 0
अयोध्या : योगी सरकार (Yogi Government) की ‘नव्य अयोध्या’ परियोजना साकार रूप लेने लगी है। इस ‘नव्य अयोध्या’ में आने…