CM Yogi expressed grief over the death of Shibu Soren

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुःख

156 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

योगी (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोमवार को लिखा, “ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। शिबू सोरेन को किडनी संबंधी समस्याओं के चलते जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी।

शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को हजारीबाग के नेमरा गांव में हुआ था। उनके निधन को झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

Related Post

Pump Storage Hub

यूपी में पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनने जा रहे हैं सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में भी उत्तम प्रदेश बने, इसके लिए योगी सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर…
गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…
UPCIDA

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

Posted by - June 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य…