CM Dhami

ऑपरेशन कालनेमी भी धर्मांतरण कराने वाले तत्वों पर लगाम लगाने में रहा सफल: मुख्यमंत्री

107 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी उठाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे।

धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

Related Post

BRAP 2024

उत्तराखण्ड – पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार

Posted by - November 11, 2025 0
उत्तराखण्ड को व्यापार सुधार कार्य योजना BRAP 2024 के अंतर्गत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित…
PM Modi

मीटिंग में केजरीवाल की PM मोदी से अपील- सेना अपने हाथ में ले सभी ऑक्सीजन प्लांट

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को कोरोना के मद्देनज़र कई अहम बैठकों की अगुवाई कर रहे हैं।…
CM Dhami appreciated the achievement

UK-GAMS ने जीता प्रधानमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम धामी ने की उपलब्धि की सराहना

Posted by - April 24, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कहा कि यह सभी उत्तराखंडियों के लिए…

UP को मिलेगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोर्कापण

Posted by - July 3, 2021 0
स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के मकसद से उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित 9 मेडिकल कालेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र…