Ajay Bhatt MP Nainital

अजय भट्ट ने लोकसभा में की मांग, हल्द्वानी रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर ब्रिज

1123 0
हल्द्वानी।  नैनीताल सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने सालों से लंबित पड़ी हल्द्वानी शहर की एक प्रमुख समस्या को लोकसभा में उठाया है। साथ ही केंद्र सरकार से तत्काल इस पर कार्य करने की मांग की है। सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने हल्द्वानी से गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज, खटीमा, टनकपुर, पिथौरागढ़ और नेपाल को जोड़ने वाले रास्ते में रेलवे के पास से ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।

नैनीताल सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने लोकसभा में हल्द्वानी में रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई।  उन्होंने कहा कि वनभूलपुरा में रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज नहीं होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने लोकसभा में उठाया बनभूलपुरा फ्लाईओवर ब्रिज का मुद्दा

सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने लोकसभा में कहा कि ‘मेरी जो लोकसभा सीट है नैनीताल, उधमसिंह नगर, उसके नैनीताल जिले के अंतर्गत हल्द्वानी शहर में वनभूलपुरा एक जगह है। उसके रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर-52 C पर एक फ्लाईओवर ब्रिज का होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह सड़क चोरगलिया और गौलापार के अतिरिक्त सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, टनकपुर, चंपावत, पिथौरागढ़ से होते हुए चाइना बॉर्डर तक जाती है। इसके अलावा नेपाल बॉर्डर तक भी यह सड़क है।  इस सड़क में अक्सर जाम रहता है जिससे हमारी आपातकालीन सेवाएं बाधित होती हैं।

सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने स्पीकर के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की है कि यह फ्लाईओवर ब्रिज तत्काल बनाया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। इससे पहले सांसद अजय भट्ट ने सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Post

Savin Bansal

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

Posted by - December 14, 2025 0
देहरादून: जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर…
TEERATH SINGH RAWAT

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी कईं सौगातें

Posted by - March 24, 2021 0
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) के निर्देशों के बाद पुलिस क्षेत्रों के चौकीदारों की भांति राजस्व…
cm dhami

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग…
CM Dhami

सीएम धामी ने कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर की वर्चुअल बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार…