CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए

148 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नागरिक उड्डयन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ ही राज्य में हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को सचिवालय में आयोजित नागरिक उड्डयन विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवाओं का नेटवर्क बढ़ाया जाना जरूरी है, इसी के साथ हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने के साथ ही चारधामों के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरु करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने बताया कि पायलट प्रशिक्षण के लिए पंतनगर में नया फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में प्रशिक्षित पायलट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह केन्द्र एक महत्वपूर्ण कदम है। हवाई यातायात को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसरो के साथ मिलकर डिजिटल मैपिंग की क्षमता विकसित की जा रही है। उकाडा के माध्यम से उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत देहरादून- जोशीमठ, जोशीमठ- बद्रीनाथ के बीच शटल सेवा और पिथौरागढ़- धारचूला और पिथौरागढ़- मुनस्यारी के बीच हवाई सेवा शुरु करने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह आदि कैलाश क्षेत्र में तीर्थाटन ओर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुंजी से सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरु करने की योजना है। केदारनाथ हेली सेवा को मजबूत बनाने के लिए, गरुड्चट्टी के पास अतिरिक्त हेलीपैड बनाया जा रहा है।

बैठक में जानकारी दी गई कि पंतनगर और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार कार्य 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह वर्ष 2026 तक जौलीग्रांट एयरपोर्ट को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। गुंजी, मुनस्यारी, आदि कैलाश क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ हवाई पट्टी को रीजनल हब सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही भारतीय सेना के सहयोग से सीमांत क्षेत्रों में नए हेलीपैड भी बनाए जाने की योजना है।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सचिन कुर्वे, उकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान , अपर सचिव विनीत कुमार, उकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय टोलिया एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Renuka

कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर

Posted by - June 16, 2022 0
हैदराबाद: राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सम्मन पर कांग्रेस पार्टी (Congress party) के विरोध के दौरान नजरबंदी का…
CM Nayab Singh

दौलताबाद में बने डंपिंग ग्राउंड को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ग्रामीण

Posted by - July 9, 2024 0
गुरुग्राम। दौलताबाद में बने डंपिंग स्टेशन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव के साथ…

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंडित नेहरू को बताया भारतीय लोकतंत्र का आदर्श नेता

Posted by - August 20, 2021 0
केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव तो सद्दाम और गद्दाफी भी जीतते थे लेकिन संस्थाओं की आजादी अहम

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि संसद हो, न्यायपालिका हो या मीडिया हो,…
CM Bhajanlal Sharma

नए जिला परिषदों का होगा गठन, आमजन को मिलेगा नए जिलों का वास्तविक लाभ

Posted by - January 24, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार नए जिलों में प्रशासनिक ढांचा तैयार करने के…