cm yogi

राज्यसभा के लिए नामित हस्तियों को सीएम योगी ने दी बधाई

107 0

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (CM Yogi) ने चार प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इनमें डॉ. मीनाक्षी जैन, उज्जवल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला और सदानंदन मास्टर का नाम शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि, पूर्ण विश्वास है कि आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी, विमर्श सशक्त होगा और भारत की महानता की यात्रा को नई गति व दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम जी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई।

आप सभी का मनोनयन भारत की बौद्धिक प्रतिभा का वंदन है। पूर्ण विश्वास है कि आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी, विमर्श सशक्त होगा और भारत की महानता की यात्रा को नई गति व दिशा मिलेगी।

वहीं, यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक्स पर लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिकहर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह मनोनयन भारत की विचारशील परंपरा, निष्ठावान सेवा और विद्वत्ता को आदर प्रदान करने वाला है।

Related Post

AK Sharma

काला नमक चावल के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानो की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - October 27, 2023 0
सिद्धार्थनगर।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवम् सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  की अध्यक्षता…
AK Sharma

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी कार्यसंस्कृति: एके शर्मा

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जनपद भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मोहम्मदाबाद…