Harela

5 लाख पौधे रोपित कर हरेला पर स्थापित होगा नया कीर्तिमान !

153 0

देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति में हरेला (Harela) मात्र एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की एक जीवंत और पवित्र परंपरा है। यह पर्व हमारी लोकसंस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों का प्रतीक है।

इस वर्ष 16 जुलाई 2025 को हरेला (Harela) पर्व के प्रथम दिवस पर प्रदेशभर में 5 लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लिया गया है। यह केवल वृक्षारोपण नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित धरोहर की नींव रखने का प्रयास है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में इस वर्ष की थीम “हरेला (Harela) का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ – एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक संदेश नहीं बल्कि एक जनआंदोलन का आह्वान है। आइए, हम सब मिलकर इस पुनीत पर्व को उत्तराखण्ड की संस्कृति, प्रकृति और भविष्य से जोड़ते हुए एक समृद्ध और हरित राज्य की ओर दृढ़ कदम बढ़ाएं।

#Harela_EkPedMaaKeNaam

Related Post

CM Dhami

धामी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराने के दिए निर्देश

Posted by - August 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराने के निर्देश देते हुए…
CM Vishnudev Sai

CM साय ने 70 मितानिनों के बैंक खातों में अंतरित किया 90 करोड़ रुपये

Posted by - July 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को प्रोत्साहन राशि देने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने…