Plantation Campaign 2025

पौधरोपण महाभियान-2025 बना जन आंदोलन, सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौधारोपण

107 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप पौधरोपण महाभियान- 2025 (Plantation Campaign) ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत बुधवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण (Plantation) किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मण्डल व जिलों, योगी सरकार के सभी विभागों एवं समाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण (Plantation) किया गया। इस क्रम में वन विभाग के बाद सर्वाधिक 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं पौधरोपण महाभियान- 2025 (Plantation Campaign) के तहत सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही पौध रोपण अभियान में सबसे ज्यादा शीशम और सागौन के इमारती पेड़ों की 4-4 करोड़ से अधिक पौध लगाई गई। जबकि फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण महा अभियान- 2025 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है।

सोनभद्र जिला 1.58 करोड़ पौधरोपण (Plantation) के साथ यूपी में रहा प्रथम

महाभियान- 2025 के तहत रिकार्ड पौधरोपण हुआ। इस पौधरोपण महाभियान (Plantation Campaign) में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम ने 99,51,686 पौध रोपण के साथ झांसी दूसरे और 96,75,100 पौधरोपण के साथ लखीमपुर खीरी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 95,66,224 पौध रोपण के साथ जालौन चौथे और मीरजापुर पांचवें स्थान पर रहा।

ग्राम्य विकास विभाग ने किया 13.12 करोड़ से अधिक पौध रोपण (Plantation) 

पौध रोपण महाभियान-2025 (Plantation Campaign) के तहत एक ओर तो पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14,05,87,234 पौध रोपण किया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक 13,12,99,341 पौधरोपण कर अन्य सभी विभागों की तुलना में आगे रहा। ग्राम्य विकास विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में कृषि विभाग लगभग 4,15,10,285 तथा उद्यान विभाग ने 1,55,60,100 पौधरोपण के साथ क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1,16,21,635 पौध रोपण कर पांचवां स्थान हासिल किया।

शीशम और सागौन के लगे सर्वाधिक पौध

पौधरोपण महाभियान (Plantation Campaign) में सर्वाधिक शीशम के पौधे लगाए गए। महा अभियान के तहत शीशम के 4,45,48,989 पौधे लगाए गये, जबकि 4,32,57,354 पौधरोपण के साथ सागौन दूसरे स्थान पर रहा। पौध रोपण में तीसरे स्थान पर रहे जामुन के 1,84,50,924 पौधे लगाये गये। क्रमशः अर्जुन 1,61,82,985 और अमरूद 1,53,33,140 पौधों के रोपण के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

Related Post

CM Dhami

उत्‍तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती, सीएम धामी ने की घोषणा

Posted by - June 6, 2023 0
चमोली। 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…
AK Sharma

करण भूषण सिंह को 5 लाख के अंतर से जिताना है, कैसरगंज में कमल खिलाना है: एके शर्मा

Posted by - May 17, 2024 0
गोंडा। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना…
CM Yogi

सीडी रेशियो 67 से 70% तक पहुंचाना, नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - March 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को ऋण जमानुपात (सीडी रेशियो) व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की…
देशवासियों को साधुवाद 

तो क्या प्रियंका गांधी की अप्रैल माह में राज्यसभा में हो जाएगी एंट्री?

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की राज्यसभा में जल्द ही एंट्री हो सकती है। सूत्रों के…