Gopal Khemka

गोपाल खेमका मर्डर केस का मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

175 0

पटना पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या (Gopal Khemka Murder Case) के कथित मास्टरमाइंड अशोक साव (Ashok Sav) को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी साव ने ही शूटर उमेश यादव को खेमका की हत्या सुपारी थी। हत्या के बाद उमेश सीधे अशोक साव के फ्लैट पर रुका था। वहीं, शूटर की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के नाम एक-एक करके सामने आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर उमेश यादव के अशोक साव के फ्लैट पर रुकने के बाद पुलिस को कारोबारी पर शक था। सूत्रों की मानें तो साव के खिलाफ पुख्ता सबूत और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अशोक साव ने अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंदी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने कॉन्ट्रेक्ट किलर उमेश यादव को 10 लाख रुपये में सुपारी दी थी और एक लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था। सोमवार को गिरफ्तार किए गए शूटर उमेश के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गयी बाइक, पिस्टल, 80 कारतूस, दो मोबाइल फोन और ₹1 लाख कैश बरामद किया है।

हत्या की साजिश के तहत उमेश यादव को हथियार मुहैया कराने वाले विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है।

बता दें कि गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर उमेश और कारोबारी अशोक साव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आज शाम तक पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। माना जा रहा है कि खेमका हत्या के पीछे गहरी व्यावसायिक रंजिश भी थी, जिसे लेकर अशोक साव ने उनको रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Related Post

New record of public service under the leadership of CM Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का नया रिकॉर्ड, 484 कैम्पों से 3.89 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

Posted by - January 28, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए…
CRIYN

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Posted by - October 29, 2024 0
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार काे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में…
काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

Posted by - March 6, 2021 0
काकोरी कस्बा निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने 43 वें यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र का…