ISRO chairman met CM Yogi

इसरो अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, राज्य के लिए समर्पित उपग्रह की संभावनाओं पर हुई चर्चा

105 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने सोमवार को मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य के लिए रिमोट सेंसिंग तकनीकों के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान इसरो अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को रिमोट सेंसिंग क्षेत्र में अब तक हुई प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान, वन और हरित क्षेत्र की निगरानी, भूजल प्रोफाइल, मानचित्रण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर पहले से ही व्यापक कार्य हो चुका है।

पृथक उपग्रह के विकास की संभावनाओं पर चर्चा, जनहानि रोकने में होगा प्रभावी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य में आकाशीय बिजली से हो रही जनहानि पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश के लिए पृथक उपग्रह विकसित किया जाए, जो विशेष रूप से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी देने में सक्षम हो।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में बिजली गिरने की घटनाओं में औसतन 300 लोगों की मृत्यु हुई है। ऐसे में प्रदेश में आपदा जनित जनहानि को रोकने में यह अत्याधुनिक तकनीक प्रभावी सिद्ध हो सकती है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के अनुरोध पर इसरो अध्यक्ष डॉ. नारायणन ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और शीघ्र ही इसका ठोस समाधान निकालने की दिशा में कार्य करेंगे।

Related Post

Zoo

यूपी के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों (Zoos) और सफारी पार्कों (Safari Parksमें बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे…
CM Yogi

बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास करेगी योगी सरकार

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार औद्योगिक निवेश की बढ़ती संभावनाओं के बीच…
Durga Shankar

उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण का केन्द्र बनाने के लिये सरकार प्रयासरत: मुख्य सचिव

Posted by - May 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar) की अध्यक्षता में आज प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric…
CM Yogi

महंत नृत्य गोपाल दास से मिले सीएम योगी, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted by - June 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से मिले और उनका हालचाल जाना। गुरुवार…