Mahendra Bhatt

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बने उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

187 0

उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही अटकलें अब समाप्त हो गयी हैं। महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) एक बार फिर उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके नाम को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थी। अब उनके नाम पर मुहर लग गयी है। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम का एलान किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

बता दें कि, महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) का पैतृक गांव चमोली जिले के पोखरी में है। इन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था। इसके बाद वो राजनीति में लगातार आगे बढ़ते गए। अब उन्हें दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

कहा जा रहा है कि, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अकेले ही आवेदन किया गया था, जिसके बाद से साफ हो गया था कि उन्हें फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी जाएगी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

Posted by - August 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) से आज साेमवार काे यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण…