चुनाव को लेकर पुलिस व उपजिलाधिकारी ने की बैठक

चुनाव को लेकर पुलिस व उपजिलाधिकारी ने की बैठक

700 0

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में मोहनलालगंज उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिहं ने बैठक की।उपजिलाधिकारी ने बीते चुनावों में संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों के बारे में जानकारी ली।इस दौरान उन्होने कहा कि पिछले चुनावों में जिन बूथों पर कोई न कोई घटना हुई थी उनकी सूची तैयार कर लें।

जबरन विवाह कराने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार

उपजिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव को लेकर मोहनलालगंज व गोसाईगंज के बीडीओ,सहायक पुलिस आयुक्त,निगोहा सीओ सहित पाँच थानो के प्रभारी निरीक्षको आदि के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित तहसील क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों के बारे में जानकारी ली।एसडीएम ने बताया मोहनलालगंज विकाखंड में कुल 129मतदान केन्द्र,गोसाईगंज विकासखंड में कुल 97मतदान केन्द्र है।पिछले लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव या पंचायत चुनाव में कितने मतदान केंद्रों पर शांति भंग बवाल या बूथ कैपचरिंग की घटनाएं हुई या उक्त मतदान केंद्रों में से कौन बूथों पर बवाल मतदान के समय अशांति या बूथ कैपचरिंग होने की संभावना है।

39 लाख का विदेशी सोना पकड़ा गया

इस संबंध में सम्बंधित से जानकारी एकत्र की गई। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जाए इसकी सूचना प्रतिदिन कार्यालय में दी जाए जिससे कि आने वाले पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। बैठक में तहसीलदार संदीप त्रिपाठी, बीडीओ मोहनलालगंज व गोसाईगंज अजीत कुमार सिहं,निगोहा सीओ सैय्यद नईमूल हसन,मोहनलालगंज सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिहं,गोसाईगंज सर्किल की पुलिस आयुक्त स्वाति चौधरी,मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा,नगराम प्रभारी निरीक्षक मो०अशरफ,गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिहं,निगोहा थाना प्रभारी नंद किशोर सहित अन्य क ई अफसर मौजूद रहे।

 

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए जारी किए 200 करोड़

Posted by - October 4, 2022 0
लखनऊ। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बुंदेलखंड में संचालित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सफलता और काशी मिल्क प्रोड्यूसर…
Dinesh trivedi

बंगाल चुनाव से पहले TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

Posted by - March 6, 2021 0
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेद (Dinesh Trivedi) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिनेश त्रिवेदी…
CM Yogi

स्कूली छात्रों को सीएम योगी ने दी 1056 करोड़ की सौगात, अभिभावकों के खाते में भेजे 1200 रुपए

Posted by - June 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लोकभवन में शनिवार को स्कूली छात्रों को 1056 करोड़ रुपए की सौगात दी।…
Case filed against two people for spreading corona

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Posted by - April 6, 2020 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में भर्ती लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करने को…
Sanjeeev baliyan

मस्जिदों से एलान कराकर मेरे खिलाफ जुटाई गई भीड़: संजीव बालियान

Posted by - February 23, 2021 0
मुज़फ्फरनगर । जिले के बुढ़ाना विधानसभा इलाके के गांव सौरम में रविवार दोपहर संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) और रालोद समर्थकों…